दिवंगत वाजिद खान की पत्नी का बड़ा आरोप- 'ससुराल वाले धर्म परिवर्तन के लिए बना रहे हैं दवाब'
दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी कमलरुख ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कमलरुख ने आरोप लगाया है कि उनके ससुराल वाले लंबे से उन पर धर्म परिवर्तन करने का दवाब बना रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वाजिद खान के साथ अपनी शादी और उसके बाद के बुरे अनुभव साझा किए हैं।
बता दें, इसी साल लंबी बीमारी के बाद 1 जून को वाजिद खान ने आखिरी सांसें ली थीं। जहां संगीतकार की मौत ने सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, अब वाजिद खान की पत्नी कमलरुख के सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है।

कमलरुख ने धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर बात कही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- "मेरा नाम कमलरुख है। मैं दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान की पत्नी हूं। मेरे पति और मैं शादी करने से पहले 10 साल तक अफेयर में थे। मैं पारसी हूं और वे मुस्लिम थे। हमें आप कॉलेज स्वीटहार्ट कह सकते हैं। हमने स्पेशल मैरिज एक्ट (एक ऐसा एक्ट जिसके तहत आप दूसरे धर्म में शादी कर सकते हैं।) के तहत शादी की थी।"


Click it and Unblock the Notifications











