करोड़ों रुपये फीस लेने वाले सुशांत ने दिल बेचारा के लिए कर दी थी फीस आधी- दोस्त ने किया खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ने खूब धूम मचाई। देश में ही नहीं विदेश में भी इस फिल्म पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। दिल बेचारा ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किए। फिल्म में बतौर एक्ट्रेस संजना ने डेब्यू किया तो वहीं मुकेश छाबरा ने निर्देशन में बॉलीवुड में कदम रखा। एक बार फिर दिल बेचारा चर्चा में बनी हुई है। इस बार सुशांत और उनकी आखिरी फिल्म से नया किस्सा सामने आया है।
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस लगभग आधी कर दी थी। मीडिया से सुशांत के दोस्त ने बातचीत में इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सुशांत आमतौर पर एक फिल्म के लिए 6-8 करोड़ रुपये चार्ज लेते थे। लेकिन मुकेश छाबरा की फिल्म के लिए उन्होंने अपनी फिल्म आधी कर दी थी। सुशांत ने दिल बेचारा के लिए करीब 3 करोड़ रुपये फीस ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











