बॉलीवुड के इस 'खान' ने ऐसे उड़ाई थी पाकिस्तान की धज्जियां? तनाव के बीच आग की तरह वायरल हुआ वीडियो!

Irrfan Khan roast Pakistan, Throwback Video- पाकिस्तान के साथ इस वक्त काफी विवाद चल रहे हैं। पहले पहलगाम में बेकसूर लोगों की हत्या की और बाद में इंडिया ने हमला बोल दिया। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी काफी बातें हुईं।
इस दौरान सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कुछ सितारों को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था जिन्होने पाकिस्तान पर एक शब्द नहीं बोला। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन सितारों ने मुंह नहीं खोला। इस लिस्ट में खान सुपरस्टार्स शामिल हैं।
लेकिन अब एक ऐसे खान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के पत्रकार के सामने ही पाकिस्तानी की धज्जियां उड़ाकर रख दी थीं। हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता इरफान खान की जिन्होने कुछ ऐसा कह डाला था जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
बिना कहे आतंकवाद पर साधा था निशाना
इरफान खान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रेस कॉंफ्रेंस में हैं और मीडिया से बात कर रहे हैं। इस दौरान पाकिस्तानी पत्रकार ने इरफान खान से कहा कि, ''हैल्लो इरफान भाई मैं ईयू लाहौर से हूं और मैं चाहता हूं कि आप पाकिस्तान आएं और ये पाकिस्तान के लिए काफी सम्मान की बात होगी।''
इरफान खान ने बिना देर किए जवाब दिया कि, ''मैं आ तो जाऊंगा लेकिन मैं वापस आ पाऊंगा या नहीं?'' इसके बाद वहां पर बैठे सभी लोगों ने हंसना शुरु कर दिया। हालांकि इरफान खान ने ऐसा क्यों कहा इसको लेकर उन्होने कुछ क्लियर नहीं किया है लेकिन सभी जानते हैं कि उनका इशारा आतंकवाद की तरफ ही था।
लोग कर रहे हैं तारीफ
लोग इरफान खान के इस वीडियो को देखकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इरफान इस दौरान मुस्कुरा नहीं रहे थे इसका मतलब वो इसको सच में कह रहे हैं। किसी ने कहा कि, इरफान खान ने जबरदस्त तरीके से पत्रकार और पाकिस्तान को रोस्ट किया। फिलहाल आप देखिए वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications












