सुरों की मलिका के 81 साल

सुरों की मलिका के 81 साल

सुर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर

जानी मानी पार्श्व गायिका लता मंगेशकर ने जीवन के 81 बसंत पूरे कर लिए हैं और आज उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें मिल रही हैं दुनिया भर के कलाकारों की ओर से ढेरों बधाइयाँ.

पाकिस्तानी ग़ज़ल गायक ग़ुलाम अली ने बीबीसी से कहा कि लता मंगेशकर की गायकी में सुरों के लिए उनका प्यार झलकता है , और सुरों से इतना प्यार करने वाले व्यक्ति पर ऊपर वाले की विशेष कृपा होती है.

सन 1942 में फ़िल्मी दुनिया में गायिकी की शुरुआत करने वाली लता मंगेशकर लगभग 7 दशक बाद आज भी अपनी आवाज़ का जादू क़ायम रखने में कामयाब हैं.

दुनिया भर में सर्वाधिक गाने रिकॉर्ड करने के लिए लता मंगेशकर का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में भी दर्ज है.

बीते ज़माने के अभिनेता मनोज कुमार लता मंगेशकर को भारत की नाइटिन्गेल कहते हैं और मानते हैं कि वो जो भी गाती हैं वो ज़बरदस्त होता है. साथ ही मनोज कहते हैं कि लता मंगेशकर के बारे में एक जो बात ख़ास है वो ये कि उन्होंने अश्लील गानों से हमेशा परहेज़ किया, वो चुनिन्दा गाने ही गाती हैं.

लता मंगेशकर ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी उस ज़माने से आज तक के फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता सभी उनके आवाज़ के जादू का लोहा मानते हैं. निर्माता-निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहते हैं कि वो हिंदी सिनेमा की आत्मा हैं.

राकेश ने बीबीसी से कहा कि अगर आप में इतनी ऊँचाई तक पहुँचने की चाह और जज़्बा न हो तो आप उस ऊँचाई पर कभी नहीं पहुँच सकते हैं जहाँ आज लता मंगेशकर हैं.

लता मंगेशकर के चाहने वालों में शामिल हैं हिंदुस्तान के जाने माने बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया जो कहते हैं कि लता मंगेशकर की आवाज़ सीधे दिल में उतर जाती है और ऐसे महान कलाकारों का जन्म हजारों सालों में एक बार होता है.

गायक कैलाश खेर तो लता मंगेशकर को स्वयं सरस्वती का अवतार मानते हैं. ऐसा कैलाश ने बीबीसी से एक ख़ास बातचीत में कहा.

मधु बाला, मीना कुमारी, वहीदा रहमान , शर्मिला टैगोर से लेकर श्रीदेवी, हेमा मालिनी, काजोल, ऐश्वर्या राय तक लगभग हर ज़माने की मशहूर अभिनेत्रियों को लता मंगेशकर परदे पर अपनी खूबसूरत आवाज़ दे चुकी हैं और लता मंगेशकर का किसी भी अभिनेत्री के लिए गाना गाना खुद उस अभिनेत्री के लिए सौभाग्य की बात होती है ऐसा कहना है अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का.

ऐश ने बीबीसी को बताया कि जब पहली बार उनकी फ़िल्म मोहब्बतें के लिए लता मंगेशकर ने उनका गाना गाया और उन्हें इस बारे में पता चला तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा. वो अपने आप को खुशकिस्मत मानती हैं कि उनके लिए लता मंगेशकर ने अपनी आवाज़ में वो गाना गाया और वो गाना खूब पसंद किया गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X