शपथ समारोह में ना पहुंचने के लिए लता ताई ने मांगी मोदी भाई से माफी

लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिनकी दिली इच्छा थी इस समारोह में पहुंचने की लेकिन वो अपनी स्वास्थ्य परेशानियों की वजह से इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा नहीं बन पायें जिनमें सबसे पहला नाम आता है सुरकोकिला लता मंगेशकर का।
जिन्होंने इसके लिए देश के पीएम नरेन्द्र मोदी से माफी मांगी हैं। गायिका लता मंगेशकर ने खुद अपने हाथों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भेजा है और उसमें उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न हो पाने के लिए क्षमा मांगी और उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं। मोदी ने लता को धन्यवाद देते हुए ट्विटर पर उनके पत्र की तस्वीर साझा की और लिखा, "धन्यवाद लता दीदी। आपकी शुभकामनाएं और अभिनंदन मुझे हमेशा प्रेरणा देती हैं।"
लता (84) ने अपने पत्र में लिखा कि मोदी द्वारा व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजे जाने के बावजूद वह दिल्ली नहीं आ सकती। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी गई है। यह खत साफ सुथरे शब्दों में देवनागरी लिपि में लिखा था। लता ने यह भी लिखा कि इस पावन अवसर पर उन्होंने मोदी को उपहार स्वरूप भगवान गणेश की प्रतिमा भेजी है।
मालूम हो कि पिछले साल एक समारोह में लता मंगेशकर ने मोदी की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि मोदी को देश का पीएम बनना चाहिए जिसके बाद कुछ कांग्रेसी नेताओं ने लता जी की इस बात के लिए तीखी आलोचना की थी और कहा था कि लता जी के ऐसे विचार हैं तो उन्हें तुरंत भारत रत्न सम्मान लौटा देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











