लता मंगेशकर की गोद में ऋषि कपूर- भावुक कर देगा सुर साम्राज्ञी का ये पोस्ट- तेजी से वायरल
इस समय हिंदी फिल्म जगत के सभी सितारों समेत देश के सारे लोग भी काफी ज्यादा दुखी हैं। बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर ने आज अंतिम सांस ली है और हम सबको छोड़कर चले गए हैं। इस दौरान एक के बाद सितारे ट्वीट कर रहे हैं और उनको मौत के गम में हैं। इस दौरान मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने एक ऐसा ट्वीट किया और तस्वीर साझा की है जोकि काफी तेजी से वायरल हो रही है।
लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नन्हे से ऋषि कपूर लता मंगेशकर की गोद में नजर आ रहे हैं। लता मंगेशकर ने लिखा इस तस्वीर से साथ लिखा है.. 'कुछ समय पहले ऋषि जी ने उनकी और मेरी ये तस्वीर भेजी थी।

वो सब दिन सब बातें याद आ रही हैं.. मैं शब्दहीन हो गई हूं।' लता मंगेशकर के इस ट्वीट पर लोग रिएक्ट कर रहे है। इसके अलावा लता मंगेशकर ने एक पोस्ट किया है.. 'क्या कहूं, क्या लिखूं कुछ समय नहीं आ रहा है।
ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।' इसके अलावा इन कलाकारों ने भी उनको श्रद्धांजलि दी है...


Click it and Unblock the Notifications