..................... अपने 90वें जन्मदिन पर लता मंगेशकर को भारत की बेटी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा | Lata Mangeshkar to be honoured as daughter of the nation on her 90th birthday - Hindi Filmibeat

लता मंगेशकर को 90वें जन्मदिन का तोहफा देंगे नरेंद्र मोदी, हो रही हैं बेहद खास तैयारियां

लता मंगेशकर का नाम लेते हुए कानों में एक मीठी सी आवाज़ अपने आप ही घुल जाती हैं। इस साल 28 सितंबर को लता मंगेशकर, 90 साल की हो जाएंगी और इस मौके पर नरेंद्र मोदी सरकार उन्हें देश की बेटी की उपाधि से सम्मानित करेगी। गौरतलब है कि लता मंगेशकर, सात दशकों से म्यूज़िक इंडस्ट्री को अपना योगदान दे रही हैं।

लता मंगेशकर के 90वें जन्मदिन के मौके पर, उन्हें ये उपाधि दी जाएगी। इस मौके पर प्रसून जोशी ने एक खास गीत लिखकर तैयार किया है। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी को लता मंगेशकर की आवाज़ बेहद पसंद है।

lata-mangeshkar-to-be-honoured-as-daughter-of-the-nation-on-her-90th-birthday

सबको ऐसा लगता है कि लता मंगेशकर अपनी आवाज़ से पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं और वो हमारी अखंड आवाज़ हैं। इसलिए उन्हें आधिकारिक रूप से देश की बेटी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। ऐसा करना सरकार के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

लता मंगेशकर, स्वर कोकिला, सुर साम्राज्ञी जैसे बहुत से नामों से मशहूर हैं। जितना स्टारडम उन्होंने अपने करियर में देखा है, वैसा कम ही लोगों को मिलता है। पाकिस्तान में लता मंगेशकर का गीत ऐ मालिक तेरे बंदे हम, स्कूलों में प्रार्थना के तौर पर गाया जाता है।

जानिए उनके बारे में कुछ ऐसी ही बेहद दिलचस्प बातें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X