अमिताभ बच्चन को कोरोना होने से दुखी लता मंगेशकर- किसी ने थप्पड़ मार दिया है, आराध्या की चिंता अधिक!
बच्चन परिवार के कोरोना से ठीक होने की दुआ सभी फैंस मांग रहे हैं। साथ ही बॅालीवुड भी सोशल मीडिया के जरिए पूरे परिवार के जल्द सेहतमंद होने की कामना कर रहा है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन फिलहाल मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं।
वहां वे सभी कोरोना का इलाज करवा रहे हैं। लता मंगेशकर हमेशा से ही बच्चन परिवार के करीब रही हैं। वह इस बात से हैरान है कि अमिताभ-अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ आराध्या को कोरोना का शिकार होना पड़ा है।

एक मीडिया हाउस से बातचीत में लता मंगेशकर ने कहा है कि इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि बच्चन परिवार को कोरोना हो गया है। इसके साथ उन्होंने आराध्या की तबीयत को लेकर सबसे अधिक चिंता जताई है।


Click it and Unblock the Notifications