रिटायरमेंट की अफवाह पर लता मंगेशकर का करारा जवाब, 'जब तक जिंदा हूं गाती रहूंगी'
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को लेकर इस समय काफी ज्यादा बातें हो रही है और खबर आई थी कि वो अब रिटायर हो रही हैं। इस खबर के बाद जिस तरह का रिएक्शन लता मंगेशकर का आया है वो काफी चौकाने वाला है। उनका कहना है कि पता नहीं ये सब कौन अफवाह फैला रहा है। मेरे शरीर में जबतक जान है, मेरी आखिरी सांस तक मैं ऐसे ही गाती रहूंगी। दरअसल सोशल मीडिया पर किसी ने एक गाना पोस्ट किया था जो कि मराठी गाना है और लता मंगेशकर ने ही गाया है।
इस गाने का हिंदी मतलब है कि अब आराम करने का समय है। बस फिर क्या था ये अफवाह सोशल मीडिया पर चलने लगी और लगा मंगेशकर तक पहुंच गई। लता मंगेशकर ने इसका खंडन करते हुए कहा कि जिस गाने अभी बात हो रही है वो गाना उन्होने 2013 में गाया था।

लता जी से ये पूछे जाने पर कि हो सकता है कि आपसे जलने वाले इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर फैला रहें हैं? इस बात पर उनका कहना था कि मेरे से कोई क्यों जलेगा क्योंकि अब तो मैं फिल्मों में भी गाना नहीं गा रही हूं। अब भले ही उनका कोई नया गाना सामने ना आ रहा हो पर उन्होने एक से एक शानदार गाने गाए हैं जिनमें से कुछ गाने ये रहे....


Click it and Unblock the Notifications