लता मंगेशकर ने शेयर की पहले परफॉर्मेंस की तस्वीर, 87 साल पहले गाया था पहला गाना

लता मंगेशकर अक्सर अपने फैन्स को खुद से जुड़ी सुनी अनसुनी बातें बताती रहती हैं और यही कारण है कि ट्विटर पर वो काफी एक्टिव हैं। अब लता मंगेशकर ने अपने पहले परफॉर्मेंस की तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर, लता जी को उनके किसी परिचित ने भेजी थी। लता मंगेशकर ने बताया कि ये तस्वीर उन्हें उपेंद्र चिंचोरे जी ने भेजी है।

लता मंगेशकर ने साथ ही लिखा कि ये तस्वीर उनकी पहली परफॉर्मेंस 9 सितंबर 1938 को शोलापुर में थी और ये तभी की तस्वीर है। लता मंगेशकर ने साथ ही ये भी बताया कि ये तस्वीर उस वक्त पब्लिसिटी के लिए खिंचवाई गई थी।

lata-mangeshkar-shares-picture-of-her-first-performance-from-87-years-ago-read-interesting-trivia

ये तस्वीर शेयर करते हुए लता मंगेशकर को यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें गाते हुए 87 साल हो गए हैं। उनका जन्म 1929 में हुआ था और 1948 से वो बॉलीवुड का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि लता मंगेशकर, सात दशकों से म्यूज़िक इंडस्ट्री को अपना योगदान दे रही हैं।

लता मंगेशकर, स्वर कोकिला, सुर साम्राज्ञी जैसे बहुत से नामों से मशहूर हैं। जितना स्टारडम उन्होंने अपने करियर में देखा है, वैसा कम ही लोगों को मिलता है। जानिए उनके बारे में कुछ ऐसी ही बेहद दिलचस्प बातें -

पहला रेडियो परफॉर्मेंस

पहला रेडियो परफॉर्मेंस

16 दिसंबर 1941 को लता मंगेशकर ने रेडियो पर पहली बार गाया था। लता मंगेशकर ने उस समय दो नाट्यगीत गाए थे जिसे सुनकर उनके पिताजी काफी ज्यादा खुश हुए थे। उन्होंने लता जी की मां को बताया कि लता जी को रेडियो पर गाना गाते सुन अब वो निश्चिंत हैं और उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है।

पाकिस्तान में भी फैन्स

पाकिस्तान में भी फैन्स

पाकिस्तान और भारत के बीच कितने भी कड़वे रिश्ते हों लेकिन लता मंगेशकर ऐसी भारतीय हैं जिन्हें पाकिस्तान में भी उतनी ही इज्जत मिली और उनका गाया गाना ऐ मालिक तेरे बन्दे हम पाकिस्तान के कई स्कूलों मे ंप्रार्थना गीत के रूप में गाया जाता है।

8 फिल्मों में एक्टिंग

8 फिल्मों में एक्टिंग

30 हज़ार से ऊपर गाने गा चुकीं लता मंगेशकर ने गाना गाने से पहले 8 फिल्मों में अभिनय भी किया। लता मंगेशकर अपने घर में सबसे बड़ी थीं और इकलौती कमाने वाली सदस्य थीं।

पहले ऑडीशन में रिजेक्ट

पहले ऑडीशन में रिजेक्ट

लता मंगेशकर ने पहला ऑडीशन 1948 की फिल्म शहीद के लिए दिया था और उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। उस दौर में लता जी के गुरू ने कहा था कि एक वक्त होगा जब लोग उनके पैर पड़कर उनसे गाने गंवाने की भीख मांगेंगे।

पहली कमाई केवल 25 रूपये

पहली कमाई केवल 25 रूपये

लता जी को पहली बार स्टेज पर गाने के लिए 25 रुपये मिले थे। इसे वह अपनी पहली कमाई मानती हैं। 1949 में लताजी को पहला मौका फ़िल्म "महल" के आयेगा आनेवाला गीत से मिला। इस गीत को उस समय की सबसे खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्री मधुबाला पर फ़िल्माया गया था।

दिलीप कुमार की बहन

दिलीप कुमार की बहन

लता मंगेशकर को दिलीप कुमार अपनी बहन मानते हैं। लता जी ने जब गाने की शुरूआत की तो उनकी उर्दू ज़्यादा अच्छी नहीं थी। दिलीप कुमार हमेशा उनकी गलतियां ढूंढकर उनकी उर्दू ठीक करवाते थे।

स्टूडियो में बिना चप्पल

स्टूडियो में बिना चप्पल

लता आज भी गीत रिकार्डिग के लिए स्टूडियो में प्रवेश करने से पहले चप्पल बाहर उतार कर अंदर जाती हैं। वहीं लता मंंगेशकर साड़ियां भी केवल सफेद पहनती हैं।

कितनी भाषाओं का ज्ञान

कितनी भाषाओं का ज्ञान

लता मंगेशकर सिर्फ हिन्दी नहीं बल्कि अंग्रेजी, असमिया, बांग्ला, ब्रजभाषा, डोगरी, भोजपुरी, कोंकणी, कन्नड़, मगधी, मैथिली, मणिपुरी, मलयालम, हिंदी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, मराठी, नेपाली, उडिया, पंजाबी,संस्कृत, सिंहली आदि भाषाओं में गाने गाए हैं।

दिया गया था ज़हर

दिया गया था ज़हर

1962 में जब लताजी 32 साल की थी तब उन्हें स्लो प्वॉइजन दिया गया था। उनकी बेहद करीबी पदमा सचदेव ने इसका ज़िक्र अपनी किताब 'ऐसा कहां से लाऊं'में किया है। इसके बाद राइटर मजरूह सुल्तानपुरी कई दिनों तक उनके घर आकर पहले खुद खाना चखते, फिर लता को खाने देते थे।

नहीं लेती हैं अवार्ड्स

नहीं लेती हैं अवार्ड्स

लता जी ने काफी पहले ही अवार्ड्स लेने से मना कर दिया है। वो मानती हैं कि दूसरों को ये मौैका दिया जाए। सोनू निगम उनके सबसे खास लोगों में से एक हैं और वो सोनू निगम से वॉट्सएप पर चैट भी करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X