खान होने के कारण ही एयरपोर्ट पर शाहरूख को रोका गयाः लता मंगेशकर

लता मंगेशकर ने कहा 'मैं इसबारे में क्या कहूं मुझे लगता है कि आतंकी हमलों की वजह से अमेरिकी अधिकारी ज्यादा चौकस हो गए हैं। शायद उनके उपनाम के कारण या शायद नहीं। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। उन्हें शायद संदेह रहा होगा इसलिए उन्हें रोका गया।
लता फिर मजाक भरे लहजे में कहा कि 'मुझे लगता है शाहरुख दुबले हो गए हैं और उनका वजन भी कम हुआ है, इसलिए उन्हें वो लोग पहचान नहीं पाए।' इस महान गायिका ने यह बात इस वर्ष के मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा के दौरान कही। माधुरी दीक्षित नेने को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
माधुरी के बारे में लता मंगेश्कर का कहना है कि 'मुझे पता है कि माधुरी लंबे समय के बाद फिल्मों में लौट रही हैं। वह मुंबई लौट आई हैं। मुझे विश्वास है कि वह फिल्मों में फिर से अच्छा काम करेंगी। वह बहुत अच्छी और प्रतिभावान अभिनेत्री हैं।
वह फिल्मों में अपने किरदार को आसानी से समझ लेती हैं और फिर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। उनकी यही बात सबसे अच्छी है, और वह खूबसूरत हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है।'


Click it and Unblock the Notifications