सैयारा सॉन्ग भी निकला कॉपी? 39 साल पहले लता मंगेशकर ने गाया था ये गाना? ठगा हुआ महसूस करने से पहले जानिए सच!

Saiyaara Song is Remake?- मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने रिलीज होकर कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। फिल्म लगातार कमाई कर रही है और इस फिल्म के गाने को बवाल काट रहे हैं। कहते हैं कि एक रोमांटिक फिल्म को चलाने के लिए उसके गाने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सैयारा म्यूजिक के मामले में काफी कमाल की फिल्म है। लेकिन बॉलीवुड पर अक्सर एक इल्जाम लगता है कि वो गाने रीमेक करते हैं और धुन चुराते हैं। ऐसा ही एक आरोप अब सैयारा के टाइटल सॉन्ग को लेकल लगा है। 1986 का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लगा मंगेशकर लाइव परफॉर्म करते देखा जा सकता है।
इस दौरान सैयारा गाने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। the_true_update नाम के इस पेज पर दावा किया जा रहा है कि ये इस गाने को 1986 में पहली बार लता मंगेशकर ने गाया था। लोगों को लगा है कि जिस गाने को इतना प्यार मिल रहा है वो भी रीमेक है तो वो भड़क गए हैं। इस शख्स ने बकायदा इस गाने को लेकर पूरी डिटेल में बात की है।
क्या है सच्चाई?
सैयारा गाने को एंजॉय करने के बाद अगर आप भी लता मंगेशकर के इस गाने को सुनकर ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं तो रुकिए और राहत की सांस लीजिए। दरअसल इस वीडियो में लता मंगेशकर की आवाज किसी ने एडिट करके फर्जी तरीके से जोड़ी। ये पूरी तरह से एक आई वॉइस है। लता मंगेशकर ने ऐसा कोई गाना कभी नहीं गाया है। हद तो तब हो गई जब एक गाना स्वर्गीय किशोर कुमार की आवाज में भी किसी ने एआई की मदद से वायरल कर दिया। मजेदार बात तो ये है कि इसको काफी पसंद किया जा रहा है। फैक्ट चेक करने से पहले एआई के इस दौरान में किसी भी वीडियो, तस्वीर और आवाज को सच मानने से बचें और कुछ खोजबीन जरूर कर लें।
लता मंगेशकर आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके हजारों सुरीले गाने आज भी लोग सुनते हैं। फिलहाल आप देखें लता मंगेशकर का ये वीडियो में सैयारा गाने को फर्जी तरह से जोड़ा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











