'भगवान करे मैं अगले जन्म में...', लता मंगेशकर ने पुनर्जन्म को लेकर कही ये बात, देखें वायरल वीडियो

Lata Mangeshkar On Her Rebirth: लता मंगेशकर को स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता था। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। लता मंगेशकर जी ने संगीत की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया है वह हर किसी को नहीं मिलता है। जीते जी लता मंगेशकर इस बात को कई बार दोहरा चुकी हैं कि मेरी आवाज ही मेरी पहचान है।

Lata Mangeshkar

लता मंगेशकर ने छोटी सी उम्र में ही सिंगिंग करना शुरू कर दिया था और 7 दशक तक उन्होंने दुनिया भर में अपनी आवाज से जादू फैलाया। लेकिन उनकी खुद की जिंदगी अंधेरे में बनी रही। लता मंगेशकर ने खुद भी कहा था कि वह अगले जन्म में लड़का बनना चाहती हैं तो आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं।

लता मंगेशकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है जिसमें वह एक इंटरव्यू में बैठी हुई है। जहां पर उनके सामने राजीव शुक्ला है जो एक जर्नलिस्ट है। इस दौरान लता मंगेशकर जी ने पुनर्जन्म को लेकर भी बात की।

लता मंगेशकर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "हम हिंदू हैं और पुनर्जन्म में भी विश्वास रखते हैं। अगर वाकई में पुनर्जन्म जैसी कोई चीज होती है तो भगवान करे मुझे पुनर्जन्म न मिले। अगर भगवान को मुझे पुनर्जन्म देना ही है तो भारत में ही, महाराष्ट्र में ही दें। एक छोटे से घर में दें और लड़का बनाएं।"

इसके अलावा जब राजीव शुक्ला ने लता मंगेशकर जी से सवाल किया कि लड़का ही क्यों? इस पर सिंगर ने बहुत ही हैरान कर देने वाला जवाब दिया और कहा कि "लड़की होने की बहुत सारी समस्याएं होती हैं। बहुत कुछ सहना पड़ता है और खुद को भी सीमित रखना पड़ता है।"

वीडियो में लता मंगेशकर जी की बातों से साफ झलक रहा है कि उन्होंने लड़की के तौर पर अपने जीवन में काफी दुख झेले हैं। अपने कई सारे अरमानों को भी उन्होंने दबाया है। इसी के चलते वह अगले जन्म में लड़की नहीं बल्कि लड़का बनकर आना चाहती हैं। लता मंगेशकर जी ने घर के हालात की वजह से खुद की जिंदगी पर इतना फोकस नहीं किया और अपने भाई बहनों की शादी भी करवाई। लेकिन खुद पूरी उम्र कुंवारी रही और उनकी 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में मौत हो गई।

More from Filmibeat

Read more about: lata mangeshkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X