..................... Lata Mangeshkar's health condition has deteriorated again, she is critical, says Doctor | लता मंगेशकर की हालत नाजुक, फिर से वेंटिलेकर पर किया गया शिफ्ट- डॉक्टर ने जारी किया बयान - Hindi Filmibeat

लता मंगेशकर की हालत नाजुक, फिर से वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट- डॉक्टर ने जारी किया बयान

लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने अपडेट दिया है और बताया कि उनकी तबीयत एक बार फिर गंभीर हो गई है। जारी किये गए बयान में डॉक्टर ने कहा, "लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, उनकी हालत नाजुक है। वह वेंटिलेटर पर है। वह अभी भी आईसीयू में है और लगातार डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेगीं।"

लता मंगेशकर पिछले 23 दिनों से आईसीयू में हैं। 92 वर्षीय सिंगर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 8 जनवरी से साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

lata-mangeshkar-s-health-condition-has-deteriorated-again

बीते हफ्ते स्वास्थ्य में थोड़ी सुधार दिखने के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। लेकिन अब फिर उनकी हालत नाजुक हो गई है। डॉक्टर्स की एक टीम 24 घंटे उन पर नजर बनाई हुई है।

स्वर कोकिला के चाहने वाले इस खबर से बेहद परेशान हैं। पिछले दिनों अलग अलग कई शहरों में लता मंगेशकर की सेहत को लेकर यज्ञ और पूजा अर्चना किया जा रहा है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें सामने आईं थीं। इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर परिवार वालों ने कहा कि, कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें और इन खबरों पर विराम लगा देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X