..................... Lata Mangeshkar rubbishes rumours of being hospitalized - Hindi Filmibeat

लता मंगेशकर ने अफवाहों को किया शांत, कहा- मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं और अपने घर पर हूं

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने ट्विट कर लोगों को जानकारी दी है कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और अपने घर पर हैं। बता दें, शुक्रवार सुबह अचानक तेज अफवाह फैली की लता मंगेशकर की तबियत काफी खराब हैं और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन लताजी ने खुद ट्विट कर लोगों को इन अफवाहों पर ध्यान ना देने की सलाह दी है।

लता मंगेशकर के फैंस अब चैन की सांस ले सकते हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्हें लेकर एक और अफवाह फैली थी कि उन्होंने अपने गाने से रिटायमेंट ले लिया है। इससे उनके प्रशंसक मायूस हो गए थे। लेकिन लता मंगेशकर ने एक खास बातचीत में कहा, मुझे नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की और क्यों? मुझे यह किसी खाली बैठे बेवकूफ आदमी का काम लगता है। दो दिन पहले मुझे अचानक मेरी रिटायरमेंट को लेकर संदेश और फोन आने शुरू हो गए।

Lata Mangeshkar

बता दें, सेहत को देखते हुए फिलहाल लता मंगेशकर फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग से दूर हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने रिटायमेंट ले लिया है। लता मंगेशकर ने कहा कि, मैं अपनी आखिरी सांस तक गाते रहूंगी। लगभग 8 दशकों से फिल्मों में अपनी आवाज़ से सभी का दिल जीत लेने वालीं इस महान गायिका ने 30 से ज्यादा भाषाओं में गाना गाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X