किसने बोला मुझे हार्ट अटैक हुआ है, मैं भली चंगी हूं: लता मंगेशकर

ट्विटर पर यह संदेश आते ही लोगों के बीच में हंगामा मच गया। बीबीसी हिंदी की बात माने तो कई लोगों ने मीडिया हाउस में फोन भी कर दिया लता मंगेशकर की खबर जानने के लिए, जब इतना शोर मचा तो लता के कान तक भी यह बात पहुंची जिसका खंडन उन्होंने तुरंत ट्विटर पर किया।
लता मंगेशकर के ट्विट के बाद उनके चाहने वालों के सांस में सांस आयी उन्होंने लता की सेहत के लिए ट्विटर पर ऊपर वाले से प्रार्थना भी कर डाली है। लता सेहतमंद है इस बात की पुष्टि उनके घरवालों ने भी कर दी है। फिलहाल लता मंगेशकर इन दिनों स्वस्थ हैं और आजकल टी 20 विश्वकप का आनंद ले रही हैं।
Did You Know: सचिन तेंदुलकर के बाद लता मंगेशकर विराट कोहली की फैन हैं
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि इस तरह किसी सेलिब्रेटी की बीमारी या मौत की झूठी खबर को ट्विटर पर लिख कर सेलिब्रेटी समेत उनके चाहने वालों को परेशान करने की कोशिश की गयी हो।
ट्विटर किंग शशि थरूर: ट्विटर पर जिये और ट्विटर पर मरे..
अभिनेता शशि कपूर, कादर खान, दिवंगत अभिनेता प्राण, राखी सावंत, शशि थरूर जैसे कई नामचीन चेहरों के बारे में भी पिछले दिनों ट्विटर पर कई तरह की बातें लिखी गयी थीं जिन पर काफी हो-हल्ला मचा। ट्विटर पर इस तरह की बातें यही संदेश देती हैं कि अगर सोशल नेटवर्किंग साइट्स के फायदे हैं तो नुकसान भी है। कुछ लोग महज फन के लिए झूठी खबरें और झूठे संदेश इन पर लिख देते हैं, उन्हें इस बात की कतई परवाह नहीं होती है उनके इस घटिया मजाक से लोगों के दिल-दिमाग पर क्या असर होता है?
Did You Know: सचिन तेंदुलकर के बाद लता मंगेशकर विराट कोहली की फैन हैं। एक इवेंट के दौरान लता ने कहा था कि वह सचिन तेंदुलकर की उस बात से पूरी तरह सहमत है जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरा रिकार्ड विराट कोहली तोड़ सकता है। लता ने कहा था कि सचिन की जगह तो कोई नहीं ले सकता है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि विराट कोहली भी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और मैं ऊपर वाले से दुआ करती हूं कि वो भी सचिन की तरह बहुत सारे कीर्तिमान स्थापित करें।


Click it and Unblock the Notifications