मुझे धीमा जहर दिया गया था, 3 महीने बिस्तर पर रही, सबसे भयानक दौर- लता मंगेशकर का खुलासा
भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को जहर देने की कोशिश की गई है। जी हां, ये खबर सुनकर फैंस काफी हैरान है। रिपोर्ट्स के अनुसार धीमा जहर देकर लता मंगेशकर को मारने का प्रयास किया गया था। इसका असर उनकी सेहत पर भी हुआ था। वह काफी कमजोर हो गई थीं। हालांकि ये मामला अभी का नहीं है।
ये उन दिनों की बात है जब लता मंगेशकर सिनेमा की दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेर रही थीं। 33 साल की उम्र में उनके जीवन के साथ एक बड़ा हादसा होने से बच गया। खुद लता मंगेशकर ने इसका जिक्र किया है।

लता जी ने ये भी कहा है कि हमारे परिवार के लिए इसका जिक्र करना भी दर्दनाक हो जाता है। बॅालीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार लता जी से जब ये सवाल किया गया कि क्या सच में उन्हें जहर दिया गया था, जवाब सुनकर हर कोई चौंक गया।


Click it and Unblock the Notifications