लता जी को मिला यश चोपड़ा पुरस्कार, हेमा जी ने कह दिया श्रीमती लता!

19 अक्टूबर को शाम को हुए इस समारोह के दौरान बॉलीवुड के कई बड़े बडे़ स्टार्स शामिल हुए थे। जिनमें यश चोपडा़ की पत्नी, पामेला चोपड़ा, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, श्रीदेवी, बोनी कपूर, तलत अजीज, जीतेंद्र, बप्पी लहरी, हेमा मालिनी, सिमी ग्रेवाल, सुभाष घई, कुमार तौरानी, पूनम ढिल्लोन, अनुषा शर्मा, मनीष तिवारी आदि शामिल थे। लता जी ने अवॉर्ड लेते हुए कहा "मैं इस अवॉर्ड को लेते हुए बहुत खुश हूं। मेरे डॉक्टरों ने मुझे घर से बाहर निकलने से मना किया था लेकिन इसके बावजूद मैं यहां पर आई हूं। आप लोग ये मत सोचें कि मैं 10 लाख रुपये का इनाम लेने आई हूं बल्कि मैंने ये किया है यश जी के प्रेम की वजह से। जब यश जी स्वस्थ्य नही थे तब मैं उनसे नहीं मिल पाई थी। मुझे हमेशा ये बात दुखी करेगी।"
इस समारोह के दौरान जब हेमा मालिनी लता जी को संबोधित कर रही थीं तो उनके मुंह से लता जी की जगह श्रीमती चला निकल गया और इसपर सभी लोग थोड़ा शॉक्ड हो गये। क्योंकि हेमा जी से ऐसी गलती हो जाना वाकई बड़ी बात थी। लेकिन हेमा जी ने तुरंत ही अपनी बात पर माफी मांगते हुए कहा कि गलती से उनके मुंह से ये निकल गया। लेकिन इस बात पर किसी और ने कुछ रिएक्ट नहीं किया ना ही लता जी ने इसे सीरियसली लिया।


Click it and Unblock the Notifications