दिलीप कुमार निधन: लता मंगेशकर का दर्द- छोटी बहन को छोड़कर चले गए, सायरा भाभी जैसी औरत को प्रणाम
भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के साथ एक युग का अंत हो गया। दिलीप कुमार की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। वह अस्पताल में भर्ती हुए। सामने ये रिपोर्ट आयी कि जांच के लिए वो अस्पताल में लाए गए हैं। लेकिन ऐसे बुधवार 7 जुलाई उनके निधन की खबर ने हिंदी सिनेमा को गहरा झटका दिया है।
Recommended Video
शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार तक। हर बड़े स्टार के लिए दिलीप साहब उनके हीरो रहे हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एक बहन सुर कोकिला लता मंगेशकर भी हैं। लता मंगेशकर को अपने भाई दिलीप साहब के निधन से गहरा सदमा लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बैक टू बैक कई पोस्ट शेयर किए हैं।

उन्होंने दर्दनाक पोस्ट लिखने के साथ दिलीप साहब के साथ अपनी पुरानी यादगार तस्वीरें भी शेयर की हैं। साथ ही सायरा बानो का भी जिक्र किया है। लता मंगेशक ने कई तस्वीरों के साथ भाई दिलीप को याद किया है।


Click it and Unblock the Notifications