..................... Queen of Melody Lata Mangeshkar passes away at the age of 92 | नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, 92 की आयु में निधन - Hindi Filmibeat

नहीं रहीं भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर, 92 की आयु में निधन

फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 11 जनवरी को कोविड से संक्रमित पाने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना के साथ साथ वो निमोनिया से भी जूझ रही थीं। उन्हें लगातार आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा जा रहा था। वह 24 घंटे डॉक्टर्स की निगरानी पर थीं, लेकिन धीरे धीरे उनकी हालत नाजुक होती गई और 6 फरवरी 2022 को लता मंगेशकर ने अपनी आखिरी सांसे लीं।

पूरा देश शोक के माहौल में डूबा है। फिल्म इंडस्ट्री समेत उनके सभी चाहने वाले लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बीते दिन लता जी के तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी हॉस्पिटल पहुंची थीं। इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे हॉस्पिटल पहुंचे थे। लता मंगेशकर की निधन की खबर से लोगों का दिल गमगीन है।

Lata Mangeshkar

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। 70 दशक से भी ज्यादा लंबे अपने करियर में उन्होंने विभन्न भाषाओं में 30,000 से अधिक गानों को अपनी आवाज दी है। भारतीय सिनेमा की महान पार्श्व गायिकाओं में से एक के रूप में मानी जाने वाली लता मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की आयु में अपने करियर की शुरुआत की थी।

उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई सम्मानों से नवाजा गया है। वह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X