ऑक्सीजन सपोर्ट पर कोरोना पॉजिटिव लता मंगेशकर ,ICU में डॅाक्टरों ने लिया फैसला, हेल्थ अपडेट!
92 साल की लता मंगेशकर के कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में एडमिट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार लता मंगेशकर को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है।लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मंगलवार को एडमिट किया गया है। कोरोना के लक्षण हल्के होने के बाद भी लता मंगेशकर का परिवार उनकी सेहत को लेकर किसी भी प्रकार का खतरा नहीं ले सकते हैं।
लता मंगेशकर की बहन ऊषा ने भी इस संबंध में मीडिया से बातचीत की है। एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने बोला है कि लता दीदी से कोविड के कारण हमारी मुलाकात अस्पताल में नहीं हो सकती है।

वहां नर्स और डॉक्टर मौजूद हैं। हम यह कह सकते हैं कि लता दीदी जल्द अस्पताल से बाहर कोविड ठीक होने के बाद आयेंगी। डॉक्टरों का कहना है कि लता दीदी की उम्र को देखते हुए उन्हें एक या दो दिन अस्पताल में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

लता मंगेशकर ऑक्सीजन सपोर्ट पर
दूसरी तरफ लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने भी एक अन्य वेबसाइट से बात करते हुए बोला है कि कोरोना के हल्के लक्षण के बाद भी उनकी बढ़ती उम्र के कारण उन्हें अस्पताल में रखा गया है। वहां पर एक बेहतरीन डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करेगी। रचना ने यह भी जानकारी दी कि लता मंगेशकर ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

लता मंगेशकर की निजता का ध्यान
कुछ दिन अस्पताल में उन्हें रखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार लता मंगेशकर को दूसरे मेडिकल इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान उनके कोविड होने की जानकारी मिली। इससे पहले रचना शाह ने मीडिया और फैंस से गुजारिश की थी कि लता मंगेशकर की निजता का ध्यान रखा जाए। कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। दीदी को आपकी प्रार्थना में रखें।

लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ
साल 2019 के अंत में भी लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से घर जाने की इजाजत दी गई। ऐसे में लता दीदी का परिवार और डॉक्टर उनकी सेहत से जुड़ा पुराना रिकॉर्ड देखते हुए किसी तरह की लापरवाही या जोखिम कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद नहीं लेना चाहते हैं।

लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ
फैंस और सेलेब्स लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि 92 साल की उम्र में भी लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और संगीत, फिल्म और बॅालीवुड सेलेब्स से जुड़े कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











