MeToo: लता मंगेशकर बोली, किसी में इतनी हिम्मत नहीं थी जो बदतमीजी करता और बच जाता
Recommended Video

मी टू की लहर चल रही है और इस समय एक के बाद एक बड़े बड़े चेहरे इसपर अपनी राय दे रहें है। हाल ही में एक इंटरव्युव के दौरान सुर साम्राज्ञी लता मंगेसकर से इस बारे में सवाल पूछा गया कि क्या आपको कभी ऐसा कुछ देखना पड़ा है..लता मंगेशकर ने इस बात का ऐसा जवाब दिया जिसको जानकर आप काफी ज्यादा चौंक जाएंगे। उन्होने कहा कि किसी की इतनी हिम्मत ही नहीं थी कि मुझसे गलत व्यवहार करे और वहां से बचकर निकल जाए।
बता दें कि लता मंगेशकर इस इंटरव्युव में अपनी छोटी बहन मीना की किताब 'मोती तिची सावली' के बारे में बात कर रही थी। एक और सवाल उनसे पूछा गया कि उन्होने एक बार तकार नकशाब जार्चवी के किसी बात को लेकर टुकड़ों में काटने की बात कह दी थी।

इस पर लता काफी ज्यादा हंसने लगीं और कहा कि इस तरह से कुछ नहीं कहा था बस वो मेरे और उनके बारे में अफवाहें फैला रहे थे। बता दें कि सुरों की दुनिया की महारानी लता मंगेशकर काफी खुले शब्दों में अपनी बातें कहने के लिए मशहूर है।
बता दें कि इस समय बॉलीवुड में इस अभियान की लगातार चर्चा है जिसकी शुरुआत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाकर की थी। इसके बाद से मानो कई लोगों के ऊपर गंभीर आरोप लगे है जिसको लेकर काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications