पॅाप सिंगर रिहाना को लता मंगेशकर ने दिया मुंहतोड़ जवाब- सुलझा सकते हैं अपनी समस्या, भारतीय होने पर गर्व
किसान आंदोलन के मामले पर कई दिनों से सोशल मीडिया पर आवाज उठ रही है। लेकिन अब ये मामला और गंभीर हो गया है जब इस आंदोलन के समर्थन में रिहाना, मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग जैसी कई विदेशी हस्तियों ने टिप्प्णी की है। इसके खिलाफ बॅालीवुड के कई बड़े स्टार्स ने एक जुट होकर देश के मामले में विदशी स्टार्स को नहीं बोलने की सलाह दी है।
अक्षय कुमार,अजय देवगन, करण जौहर से लेकर सुनील शेट्टी तक, सभी भारत के एकजुट होने का संदेश दे रहे हैं। इस मामले पर अब भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने किसानों के प्रदर्शन और सरकार के रुख पर अपनी राय बताई है।

पॅाप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद बॅालीवुड के कई स्टार्स ने अपनी आवाज उठाई है, अब इस पर लता मंगेशकर ने भी अपनी राय सामने रखी है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications