आतिफ ने गाया 'पाकीजा' का रीमिक्स गाना, लता मंगेशकर बोलीं मैं सुनना भी पसंद नहीं करुंगी
Recommended Video

लता मंगेशकर काफी ज्यादा दुखी है और इसका कारण है फिल्म मितरों का वो गाना चलते चलते जो कि पाकीजा फिल्म का गाना है। इस गाने को रीमिक्स करके बनाया गया है और इसको आतिफ असलम ने गाया है। इस बात से बेहद नाराज लता मंगेशकर से जब पूछा गया तो उन्होने कहा कि वो इस गाने को सुनना तक पसंद नहीं करेंगी। उन्होने कहा कि ये बात उनको काफी ज्यादा दुखी करती है कि कोई भी क्लासिकल गाने को उठाकर रीमिक्स कर दिया जाता है और कोई कुछ नहीं बोलता है।
पता नहीं है कि आजकल कोई क्रिएटिविटी पर ध्यान क्यो नहीं देता है किसी भी कवि या लेखक का गाना उठाकर उसको बदल दिया जाता है। लता जी कहती है कि मुझे तो ये भी पता चला है कि इस गाने चलते चलते के भी बोल काफी बदल दिए गए है।

बता दें कि इस गाने को मीना कुमारी पर फिल्माया गया था और इसको कैफी आजमी ने लिखा था। लता जी ने आगे कहा कि किसी को भी ये अधिकार नहीं है कि वो किसी भी महान लेखक या कवि का गाना लेकर उसको अपने नाम से बदल डाले।
हाल ही में इस मामले मे बाबुल सुप्रियो का भी बयान सामने आया था और उन्होने भी इस बात को काफी गलत बोला था। आप सुनिए आतिफ असलम का गाया हुआ रीमिक्स चलते चलते...


Click it and Unblock the Notifications











