लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार पर जाने के लिए तीन बार तैयार हुआ लेकिन हिम्मत ही नहीं हो पाई - धर्मेंद्र
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया जिसके बाद से पूरा भारतीय सिनेमा क्षुब्ध है और राष्ट्र दो दिन के शोक में है। लता मंगेशकर के निधन के दो दिन बाद धर्मेंद्र ने बताया कि वो अंतिम संस्कार पर जाने के लिए तीन बार तैयार हुए लेकिन लता दीदी को अलविदा कहने की उनकी हिम्मत ही नहीं हो पाई।

गौरतलब है कि लता मंगेशकर को पिछले महीने कोरोना हो गया था। उनके पॉज़िटिव टेस्ट होने के बाद कुछ दिन वो घर में ही थीं लेकिन फिर उन्हें निमोनिया हो गया जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। अस्पताल में लता जी की तबीयत में ज़्यादा सुधार नहीं हो पाया और उनकी उम्र ज़्यादा होने के कारण उन्हें रिकवर होने में काफी समय लग रहा था। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उन्होंने काफी दिनों तक संघर्ष करने के बाद अंतिम सांस ले ली।


Click it and Unblock the Notifications











