लता मंगेशकर के घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, श्रद्धा कपूर समेत तमाम सेलेब्स- PICS
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 11 जनवरी को कोविड से संक्रमित पाने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना के साथ साथ वो निमोनिया से भी जूझ रही थीं। उन्हें लगातार आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा जा रहा था। वह 24 घंटे डॉक्टर्स की निगरानी पर थीं, लेकिन धीरे धीरे उनकी हालत नाजुक होती गई और 6 फरवरी को सुबह लगभग 8 बजे गायिका ने अपनी आखिरी सांसे लीं।
पूरे देश में इस वक्त शोक की लहर है। लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर 'प्रभुकुंज' पहुंचा दिया गया है। जहां अमिताभ बच्चन, श्रद्धा कपूर, सचिन तेंदुलकर, संजय लीला भंसाली से लेकर तमाम सेलेब्स लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे मुंबई पहुंच कर उनके अंतिम दर्शन करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। लता जी के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। उनका अंतिम संस्कार आज शाम साढ़े छह बजे शिवाजी पार्क के श्मशान में किया जाएगा।

अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़
लता जी की पार्थिव देह दोपहर करीब 1.10 बजे प्रभु कुंज स्थित उनके घर पहुंचा। जिसके बाद से ही उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी है। वहीं, सेलेब्स भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सचिन तेंदुलकर ने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचकर लता जी के अंतिम दर्शन किए।महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शिवाजी पार्क पहुंचकर अंतिम संस्कार की व्यवस्था का जायजा लिया है।

अमिताभ बच्चन भी पहुंचे घर
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता नंदा के साथ लताजी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। सभी इस खबर से शोक में हैं।

संजय लीला भंसाली
लता मंगेशकर के घर पहुंचे फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली।गीतकार जावेद अख्तर और गायक सुरेश वाडेकर भी लता जी को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे हैं।

श्रद्धा कपूर
लता मंगेशकर के घर पहुंची श्रद्धा कपूर।लता जी को राजकीय सम्मान के साथ विदाई देने के लिए पुलिस बैंड भी उनके घर पहुंच गया है।लता जी के पार्थिव शरीर को घर से शिवाजी पार्क ले जाने के लिए अलग एंबुलेंस लाई गई है।

अनुपम खेर
लता मंगेशकर के घर के बाहर खड़े हैं गमगीन अनुपम खेर।भारत रत्न लता मंगेशकर को विदाई देने के लिए उनके घर आर्मी और नेवी के जवान भी पहुंचे हैं।

भूषण कुमार
लता जी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे भूषण कुमार और फिल्ममेकर मधुर भंडारकर।लता जी के अंतिम संस्कार में कई VVIP पहुंचेंगे, लिहाजा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बहन उषा और भाई हृदयनाथ के साथ रहती थीं लता जी
लता मंगेशकर अपनी बहन उषा और भाई हृदयनाथ के साथ मुंबई के पेडर रोड स्थित प्रभुकुंज में पहले फ्लोर पर रहती थीं। कई सालों से वे यहां रह रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications