''रोहित शेट्टी ने भी तो मेरी फिल्म का गाना इस्तेमाल किया था, बिना मुझसे पूछे''
हाल ही में फिल्म टोटल धमाल का गाना 'मुंगड़ा' रिलीज किया गया। गाने को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने इसका विरोध किया। हेलेन पर फिल्माए इस ओरिजनल गाने को उशा मंगेशकर ने गाया है। उनका कहना है कि फिल्म के मेकर्स ने उनसे एक बार पूछा तक नहीं। यह गलत है कि बिना हमारी जानकारी के हमारे ही गानों को सत्यानाश किया जा रहा है। इन गानों से हमारी भावनाएं जुड़ी हैं।
संगीतकार राजेश रोशन ने भी इनका साथ देते हुए कहा है कि अब फिल्म इंडस्ट्री में प्रभावी गाने कम ही बनते हैं। आज निर्देशकों को ओरिजनल गाने बनाने का विश्वास ही नहीं रहा।

ऐसे में फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी फिल्मों को गाने को भी बिना पूछे इस्तेमाल किया गया था।इंद्र कुमार ने कहा, हमें किसी से परमिशन लेने की जरूरत नहीं है। जब 'गोलमाल अगेन' के लिए 'नींद चुराई मेरी' रीमेक किया गया था, तो रोहित शेट्टी ने मुझे भी आकर नहीं पूछा था। फिल्म के गानों के राइट्स म्यूजिक कंपनी के पास होती है, अब वो चाहें तो गाने के साथ जो करें।
बता दें, 'नींद चुराई मेरी' इंद्र कुमार की फिल्म 'इश्क' में थी, जिसे गोलमाल अगेन में रीमेक किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications