अभी आईसीयू में हैं लता मंगेशकर, अस्पताल से डॉक्टर का आया बड़ा बयान!
लता मंगेशकर इस वक्त खबरों में हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उनकी COVID 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद महान गायिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह बताया गया कि लता को COVID 19 के साथ निमोनिया का भी पता चला था और तब से वह ICU में हैं। लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है।
पता चला है कि लता मंगेशकर की हालत अभी भी स्थिर है और वो आईसीयू में भर्ती हैं। लता मंगेशकर के फैंस लगातार भगवान से उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना कर रहे हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक इस अस्पताल के डॉक्टर ने कहा है कि..

"लता जी अभी भी आईसीयू में हैं, हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उसके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें, खबर थी कि वह अपनी बढ़ती उम्र को देखते हुए आईसीयू में ही रहेंगी।
लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और अक्सर किसी ना किसी अवसर पर उनके पोस्ट सामने आते रहते थे। अब जब उनकी तबियत बिल्कुल नहीं सही है तब फैंस के पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।
इस वेब की बात करें तो ये कोरोना का नया वैरिएंट है और लगातार तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र में वैसे ही सबसे ज्यादा केस निकलकर सामने आ रहे हैं। ओमिक्रॉन नाम के इस वायरस ने लोगों को बड़ा झटका दिया है।


Click it and Unblock the Notifications