अस्पताल से वायरल हुई लता मंगेशकर की तस्वीरें, दिलीप कुमार ने छोटी बहन को दी हिदायत
लता मंगेशकर, पूरे 28 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद घर लौट आई हैं। अस्पताल से लता मंगेशकर की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। गौरतललब है कि तबीयत काफी बिगड़ने के बाद लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इस बीच लगातार कुछ शरारती तत्व, कुछ अनहोनी खबरें उड़ाते रहे लेकिन आखिरकार 28 दिन बाद लता मंगेशकर ने खुद ट्वीट कर बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुईं।

वहीं दूसरी तरफ, लता मंगेशकर के स्वस्थ होकर घरवापसी पर दिलीप कुमार काफी खुश हुए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि छोटी बहन के स्वस्थ होने की खबर सुनकर वो बहुत ही ज़्यादा खुश हैं। साथ ही उन्होंने लता मंगेशकर को हिदायत दी कि अपनी सेहत का ख्याल रखें।
लता मंगेशकर ने ट्वीट करके लिखा - नमस्कार। पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे न्यूमोनिया हुआ था। डॉक्टर चाहते थे की मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊं फिर घर जाऊं, आज मैं घर वापस आ गयी हूं। ईश्वर, माई बाबा के आशीर्वाद और आप सब के प्यार, प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूँ। मैं आप सब की हृदय से आभारी हूं।
लता जी ने आगे लिखा - मेरे ब्रीच कैंडी के डॉक्टर सच में फ़रिश्ते हैं, यहां का सभी कर्मचारी वर्ग भी बहुत अच्छा है। आप सब की मैं पुनः एक बार मन से आभारी हूं। ये प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे। जानिए लता मंगेशकर की ज़िंदगी के कुछ अहम किस्से


Click it and Unblock the Notifications
