लता ने किया आशा को सम्मानित
बॉलीवुड की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को हाल ही में अपनी छोटी बहनों ऊषा, मीना और ह्दयनाथ के साथ एक कार्यक्रम के दौरान देखा गया । उस कार्यक्रम में लता मंगेशकर ने अपनी छोटी बहन पाश्र्व गायिका आशा भोंसले को हृदयनाथ मंगेशकर अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर लता अपने सभी भाई-बहनों के साथ मौजूद थीं। तला मंगेशकर अपनी बहनों से बहुत प्यार करती हैं। उन्होंने अपनी बहनों को इंडस्ट्री में स्टैबलिश करने के लिए उनके साथ कई सारे गाने गाए हैं। आशा भोंसले भी अपनी बहन लता मंगेशकर का बहुत ही सम्मान करती हैं और उन्हें दिल से प्यार करती हैं।
आशा भोंसले ने अपने छह साल के गायन करियर में 'दम मारो दम', 'मेहबूबा मेहबूबा', 'मेरा कुछ सामान', 'पिया तू अब तो आजा', 'चुरा लिया है तुमने' और 'दिल चीज क्या है' जैसे सदाबहार गाने दिए हैं। उन्होंने रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में तीन घंटे तक लाइव प्रस्तुति दी। लता मंगेशकर के हांथों इस अवॉर्ड को पाकर आशा भोंसले बहुत खुश थीं और उन्होंने लता मगेशकर के पांव छूकर उन्हें सम्मान भी दिया।
79 वर्षीया आशा को इस अवसर पर सम्मान स्वरूप 1,00,000 रुपये की राशि दी गई और उन्होंने कहा कि वह इसमें कुछ और पैसे जोड़कर सूखा प्रभावित लोगों को दान करेंगी। इस अवसर पर उनके भाई हृदयनाथ, बहनें उषा और मीना भी मौजूद थीं। हृदयनाथ ने आशा के साथ कुछ गाने भी गाए। कम ही मौकों पर मंगेशकर भाई-बहनों को साथ-साथ देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












