..................... Lata Mangeshkar Health Update: Has been put off ventilator but under observation | लता मंगेशकर हेल्थ अपडेट: कोरोना से हुईं रिकवर, हटाया गया वेंटिलेटर, लेकिन निगरानी में रहेंगी सिंगर - Hindi Filmibeat

लता मंगेशकर हेल्थ अपडेट: कोरोना से हुईं रिकवर, हटाया गया वेंटिलेटर, लेकिन निगरानी में रहेंगी सिंगर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर पिछले 23 दिनों से आईसीयू में हैं। 92 वर्षीय सिंगर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 8 जनवरी से साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, लेकिन वह अभी भी आईसीयू में हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने मीडिया को जानकारी दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया है कि लता मंगेशकर ने मामूली सुधार के संकेत दिए हैं। डॉक्टर ने कहा, "वह ढाई दिनों से वेंटिलेटर से दूर है, लेकिन अभी भी निगरानी में है। स्वास्थ्य में मामूली सुधार के कारण उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है।"

lata-mangeshkar-has-been-put-off-ventilator

वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एएनआई को कहा, "मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की। वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी है। उनका वेंटीलेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। लता जी ने अपनी आंखें खोली हैं और डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं। कोरोना के कारण वह थोड़ी कमजोर हो गई हैं, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है।"

कोई शक नहीं कि उनके चाहने वालों के लिए यह राहत की खबर है। पिछले दिनों अलग अलग कई शहरों में लता मंगेशकर की सेहत को लेकर यज्ञ और पूजा अर्चना किया जा रहा है।

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। 70 दशक से ज्यादा लंबे अपने करियर में उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। भारतीय सिनेमा की महान पार्श्व गायिकाओं में से एक के रूप में मानी जाने वाली लता मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी।

स्वर कोकिला को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया है। वह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X