..................... Lata Mangeshkar funeral, final journey begins, last rites to be performed at Shivaji Park | लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा शुरू, विदाई देने सड़कों पर उतरे हजारों लोग, प्रधानमंत्री भी पहुंचे मुंबई - Hindi Filmibeat

लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा शुरू, विदाई देने सड़कों पर उतरे हजारों लोग, प्रधानमंत्री भी पहुंचे मुंबई - PICS

लता मंगेशकर ने 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए उनके पेडर रोड स्थित आवास पर कुछ घंटे रखा गया। अब उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर शिवाजी पार्क में ले जाया जा रहा है, जहां शाम 6.30 बजे महान गायिका का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लता जी के अंतिम दर्शन के लिए हजारो लोग मुंबई की सड़कों पर उतर आए हैं। पूरे राजकीय सम्मान के लिए लता जी के पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुंबई पहुंच चुके हैं।

lata-mangeshkar-funeral-final-journey-begins-last-rites-to-be-performed-at-shivaji-park

लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर वैन में रखा गया है। उनकी बहन आशा भोसले और परिवार के अन्य सदस्य भी इसी वैन में जा रहे हैं। गायिका की अंतिम झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा गई है।

सलामी देते हुए सेना और पुलिस के जवान

सलामी देते हुए सेना और पुलिस के जवान

लता जी के घर प्रभु कुंज के बाहर उन्हें सलामी देते हुए सेना और पुलिस के जवान।आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और पुलिस के जवानों ने लता जी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़

अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़

शिवाजी पार्क में लता जी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।लता जी को अंतिम विदाई देने हजारों की संख्या में आम लोग मुंबई की सड़कों पर उतर आए।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

भारत रत्न लता मंगेशकर को उनके निवास से शिवाजी पार्क ले जाते हैं सैन्य बलों के जवान।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का आदेश दिया है।

सार्वजनिक अवकाश

सार्वजनिक अवकाश

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कल (7 फरवरी) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

पश्चिम बंगाल सरकार गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में कल (7 फरवरी) आधे दिन की छुट्टी मनाएगी।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे सेलेब्स

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे सेलेब्स

लता जी की पार्थिव देह दोपहर करीब 1.10 बजे प्रभु कुंज स्थित उनके घर पहुंचा था। जिसके बाद कई सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। अमिताभ बच्चन, श्रद्धा कपूर, संजय लीला भंसाली, सचिन तेंदुलकर, अनुपम खेर समेत कई सितारे लता जी के घर पहुंचे थे।

अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार

लता जी के अंतिम संस्कार में कई VVIP पहुंचेंगे, लिहाजा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 11 जनवरी को कोविड से संक्रमित पाने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना के साथ साथ वो निमोनिया से भी जूझ रही थीं। उन्हें लगातार आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा जा रहा था। वह 24 घंटे डॉक्टर्स की निगरानी पर थीं, लेकिन धीरे धीरे उनकी हालत नाजुक होती गई और 6 फरवरी को सुबह लगभग 8 बजे गायिका ने अपनी आखिरी सांसे लीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X