लता मंगेशकर निधन: मलाइका अरोड़ा ने बिकिनी में शेयर की फोटो, लोगों ने बोला- बेशर्म, इंतजार कर लेती

By Filmibeat Desk

भारत स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश शोक में है। रविवार 6 फरवरी को लता मंगेशकर के निधन की खबर के साथ ही बॅालीवुड मौन हो गया। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर फैंस और सेलेब्स लगातार लता मंगेशकर को खोने का दुख प्रकट कर रहे थे। इस बीच बॅालीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक ऐसी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिससे काफी बवाल हो गया।

साथ ही मलाइका अरोड़ा को इसके लिए काफी बुरी तरह ट्रोल भी होना पड़ा। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक हॅाट फोटो शेयर की। कई इंस्टाग्राम यूजर्स को मलाइका अरोड़ा की यह हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी। मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपने खाली समय की एक तस्वीर शेयर की है।

malaika arora

इस फोटो में मलाइका अरोड़ा स्विमिंग पूल में आराम करती हुईं धूप का मजा लेते हुए दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा ने ऑरेंज रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और काले रंग की शॉर्ट्स पहन रखी है। इस फोटो के साथ मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि संडे सनी साइड अप। हालांकि मलाइका अरोड़ा की इस फोटो पर उनके ब्वॅायफ्रेंड अर्जुन कपूर ने रिएक्ट करते हुए लिखा है कि अच्छा कैप्शन है।

मलाइका अरोड़ा बुरी तरह ट्रोल

मलाइका अरोड़ा बुरी तरह ट्रोल

एक यूजर ने लिखा है कि मलाइका ने शर्म बेच खाई है किसी की मौत हुई है वो भी नहीं पता। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस तरह से कंट्रोवर्सी क्रिएट करके पैसा कमाना है। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। ओम शांति लता दीदी।

वास्तव में बेशर्म- मलाइका अरोड़ा ट्रोल

वास्तव में बेशर्म- मलाइका अरोड़ा ट्रोल

एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मैंने मलाइका के लिए बेशर्म टिप्पणी की है। इस महिला ने अपना सनी साइड अप पोस्ट करना शुरू कर दिया। क्या वह कम से कम कुछ घंटों तक इंतजार नहीं कर सकती थी। लता मंगेशकर के बारे में शोक या दुखी महसूस नहीं कर सकती थी। उसके लिए तुरंत अपनी यह धूप वाली फोटो पोस्ट करना जरूरी था इसलिए वह वास्तव में बेशर्म है।

बेशर्म लड़की जैसे कमेंट

बेशर्म लड़की जैसे कमेंट

कई यूजर्स ने लगातार मलाइका अरोड़ा की इस बोल्ड फोटो को देखने के बाद उनके लिए बेशर्म महिला। बेशर्म लड़की जैसे कमेंट किए हैं। लगातार इसे लेकर मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर कई लोगों ने पोस्ट किया है।

मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर कई सारे कमेंट

मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर कई सारे कमेंट

एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि आपको शर्म आनी चाहिए। लता की मृत्यु हो गई है और तुम खुद में ही आत्ममुग्ध हो। कुछ तो सम्मान करो। आपको बता दें कि रविवार को मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर पर ट्रोल होने के बाद अपनी फोटो डिलीट नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X