ए आर रहमान को मिला लता मंगेशकर साथ

By Shweta

कुछ दिनों पहले ही ए आर रहमान को दर्शकों के गुस्से का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने लंदन में एक कंसर्ट में हिंदी की जगह तमिल गाने अधिक गाए थे। किसी ने इस मामले में एआर रहमान की आलोचना की तो किसी ने एआर रहमान का साथद दिया। इस मामले के बारे में जब सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को पता चला तो वो काफी निराश हो गईं।

[ 2018 की धमाकेदार 400 करोड़ी फिल्म.. अक्षय कुमार.. और 10 करोड़ का गाना! ]

लता मंगेशकर खुद भी लंदन के विंबले स्टेडियम में कंसर्ट कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि "क्या अब के दर्शकों में धैर्य की कमी हो गई है? मेरे 70 साल के अनुभव में मैंने हर भाषा में स्टेज पर गाया है चाहे वो पंजाबी, बंगाली या डोगरी हो।तब दर्शक अलग अलग भारतीय भाषाओं में सुनना पसंद करते थे।" लता मंगेशकर मानती हैं कि म्यूजिक की कोई सीमा नहीं होती है।

lata-mangeshkar-defends-r-rahman

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "रहमान जी के कई यादगार गाने तमिल में भी हैं जिनका बाद में हिंदी में अनुवाद किया गया और दोनों ही उतने ही पॉपुलर हुए। मेरे भी कई हिंदी गाने हैं जो पहले सलिल चौधरी बंगाली में कंपोज किए थे।"
लता मंगेशकर ने ये भी कहा कि "मैं खुद भी हर भाषा में गाना पसंद करती थी और मेरा बस इतना डर होता था कि उच्चारण सही हो।

मैं शायद खुशकिस्मत थी कि तब किसी ने ऐसी शिकायत नहीं की।" लता मंगेशकर ने ये बातें एक नामी पत्रकार से की और अपनी बात रखी। जाहिर है लता मंगेशकर का साथ मिलने के बात ए आर रहमान भी काफी अच्छा महसूस कर रहे होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X