पोप से जन्मदिन की बधाई पाकर खुश हुईं लता

Lata Mangeshkar
आज लता मंगेशकर का 83वां जन्मदिन हैं। इस दिन लता मंगेशकर को बॉलीवुड से लेकर आम इंसान तक ने ढेर सारी बधाईयां दी। वहीं लता को किसी खास ने भी बधाई दी और उनकी बधाई पाकर लता जी इतनी खुश हुईं कि उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके अपनी खुशी ज़ाहिर की वो भी तस्वीर के साथ।

ये खास इंसान और कोई नहीं बल्कि खुद पोप हैं जिनकी तरफ से जन्मदिन की बधाई पाकर लता मंगेशकर काफी खुश हैं। लता ने अपने ट्विटर ये तस्वीर डालते हुए लिखा "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि मुझे खुद होलीनेस पोप ने अपना आशिर्वाद दिया।" आज भारत की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर के साथ बॉलीवुड एक्टर रणबीर का भी जन्मदिन है।

जहां एक ओर लता मंगेशकर को बॉलीवुड के सभी बड़े एक्टरों ने जन्मदिन की बधाइयां दीं वहीं उनकी बहन आशा भोंसले ने भी लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाईयां देते हुए कहा कि "लता दीदी की बराबरी का कोई गायक आज तक नहीं जन्मा है। भगवान ने उन्हें अकेला ही बनाया है। उनके जैसा न तो कोई पहले था, ना आज है और ना ही भविष्य में होगा। ये मेरा सौभाग्य है कि उन्होंने मुझे लता की बहन के रुप में जन्म दिया। उनके जन्मदिन पर मैं क्या शुभकामनाएं दे सकती हूं मैं सिर्फ इतना ही कहूंगी कि वह खुद देवी सरस्वती हैं। मैं उनके चरणों में सिर झुकाकर उनका आशिर्वाद लूंगी और उनके लंबे जीवन की कामना करुंगी।"

दो दिन पहले ही लता के सह गायक मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने लता पर अपने पिता को लेकर गलत बात बोलने का आरोप लगा उनपर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी। लेकिन लता ने शाहिद की इस धमकी का कोई भी जवाब ना देते हुए अपने जन्मदिन पर सभी को ढेर सारा प्यार दिया है। लता जी और मोहम्मद रफी की जोड़ी ने आज तक कई हिट गाने गाए हैं और ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पुरानी और हिट जोड़ी थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X