क्या बहन आशा को आगे बढ़ने नहीं देना चाहते थीं लता मंगेशकर? बोलीं- उसका और मेरा स्टाइल बहुत अलग है...
Lata Mangeshkar On Asha Bhosle Career: लता मंगेशकर को स्वर कोकिला कहकर बुलाया जाता था। लेकिन 3 साल पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और आज भी उनकी मधुर आवाज लोगों के जहन में जिंदा है। उन्होंने कई सारी भाषाओं में गाने गाए हैं। लता मंगेशकर जी को भारत रत्न भी मिल चुका था और उन्होंने अपने बचपन में ही गाना शुरू कर दिया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि संगीत उन्हें विरासत में मिला था। हालांकि उनकी बहनें आशा और उषा ने भी सिंगिंग में खूब नाम कमाया। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब लता जी और आशा जी के बीच में मतभेद की अफवाह आने लगी। तब लता मंगेशकर जी ने कुछ ऐसा कहा जो आज भी लोगों के बीच में मशहूर है और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है तो चलिए जानते हैं।

पूर्व जर्नलिस्ट राजीव शुक्ला द्वारा लता मंगेशकर का एक इंटरव्यू लिया गया था। जिसमें राजीव शुक्ला ने लता मंगेशकर से उनके छोटी बहन आशा भोंसले के बारे में बात की। राजीव ने लता दीदी से सवाल किया कि कहा जाता है कि "आपने अपनी छोटी बहन को आगे बढ़ने नहीं दिया?"
इस पर जवाब देते हुए लता मंगेशकर रहती हैं कि "अगर मैंने आशा को बढ़ने नहीं दिया होता तो क्या आज वह इतनी बड़ी सिंगर बन पाती। पहली बात तो यह है कि वह हमारे साथ में ज्यादा नहीं रही। वह शादी करके चली गई थी और शादी के बाद स्टार सिंगर बनी।"
इसके के बाद राजीव शुक्ला ने लता मंगेशकर को बताया कि "दो सिंगर बहनों पर एक फिल्म साज भी बनाई गई थी। जो कहीं ना कहीं आपकी और आशा जी की कहानी को दर्शाती है। इस पर आपने कोई भी ऐतराज जाहिर नहीं किया।" इस पर लता मंगेशकर ने कहा कि "सब लोग भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह सब गलत था। मेरा और आशा का गाना गाने का स्टाइल अलग है।"
आशा भोसले ने भी कई सारे ऐसे गाने गए हैं जो हिट साबित हुए। आशा भोंसले अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर से उम्र में 4 साल छोटी थी। लेकिन हाल ही में 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वही लता मंगेशकर की बात करें तो 6 फरवरी 2022 में 92 साल की उम्र में ही उनका निधन हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











