लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, इलाज के बाद लौटीं घर
लता मंगेशकर को आज सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें Chest Infection के लिए ट्रीटमेंट दिया। लता मंगेशकर अब 90 वर्ष की हो चुकी हैं।
उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर फैन्स काफी ज़्यादा दुखी और परेशान थे। लेकिन ताज़ा खबरों की मानें तो फिलहाल उनका इलाज हो चुका है और वो घर लौट चुकी हैं।

लता मंगेशकर फिलहाल घर पर ही रिकवर कर रही हैं। उन्होंने इस साल सितंबर में अपना 90वां जन्मदिन मनाया है। उनका जन्म 1929 में हुआ था और 1948 से वो बॉलीवुड का हिस्सा हैं।
फिलहाल हम लता जी के जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं। आप भी अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें शामिल करें जिससे कि वो जल्दी से ठीक होकर वापस ट्विटर पर एक्टिव हो जाएं और हमें अपने बारे में अपडेट देती रहें।


Click it and Unblock the Notifications











