सुरों की मलिका हैं लताः अमिताभ

अमिताभ ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लिखा है कि सुरों की मलिका लता मंगेशकर को हृदयनाथ पुरस्कार से सम्मानित कर लौटा हूं। यह खुद मेरे लिये एक सम्मान की बात है। बिग बी ने लता को उनके 82वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा एक बार एक पाकिस्तानी ने कहा था कि देश में हमारे पास सब कुछ है ... नहीं है तो बस ताजमहल और लता मंगेशकर।
उन्होंने कहा, लता मंगेशकर...एक ऐसी आवाज हैं जो कभी टूटती नहीं....जैसे लगता है कि शहद बरस रहा है। अमिताभ ने कहा, हम भारत में समुद्र और नदियों की पूजा और प्रार्थना करते हैं...इलाहाबाद के पवित्र माने जाने वाले संगम में स्नान करते हैं क्योंकि पवित्र नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती इस संगम में मिलती हैं।
इन्हीं संगम की तरह ही लताजी भी संगीत की त्रिवेणी हैं। बिग बी ने संगीत की त्रिवेणी का अर्थ बताते हुए कहा, लता जी के गले से निकली आवाज में स्वर, लय और शब्द का रोमांचक संगम होता है।


Click it and Unblock the Notifications











