सलमान खान- कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग दिल्ली में शुरु!

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' के अंतिम शेड्यूल के शूटिंग दिल्ली में शुरु हो चुकी है। 14 फरवरी से शुरु होकर ये शेड्यूल लगभग दो हफ्तों तक चलेगी। रिपोट्स की मानें तो फरवरी के अंत तक टाइगर की शूटिंग खत्म हो जाएगी। जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस फिल्म की घोषणा कर सकती है।

बॉलीवुड हंगामा के एक रिपोर्ट के अनुसार, "निर्देशक मनीष शर्मा फिल्म की शूटिंग वास्तविक स्थानों पर करना चाहते हैं। ये शेड्यूल बहुत महत्वपूर्ण है। भीड़ के कारण यह एक मुश्किल शूट होगा, लेकिन निर्माता कोविड सुरक्षा मानदंडों का पालन करेंगे। फिल्म की यूनिट पूरी तरह से तैयार है। वहीं, इस शेड्यूल में सलमान और शाहरुख के भी कुछ सीन्स शूट होने हैं।"

last-schedule-shooting-of-salman-khan-katrina-kaif-tiger-3-started-in-delhi

यशराज फिल्म्स ने इतनी बड़ी फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को मैनेज करने में एक सराहनीय काम किया है और वह भी महामारी दौरान। हाल ही यशराज फिल्म्स ने 'पृथ्वीराज' और 'शमशेरा' की रिलीज डेट का ऐलान किया है। लिहाजा, अब फैंस को पठान और टाइगर 3 की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।

दिल्ली में शूटिंग

दिल्ली में शूटिंग

इस शेड्यूल में फिल्म के सारे प्रमुख कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं और इस दौरान फिल्म के कुछ अहम सीन नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के अलावा दिल्ली के अलग अलग लोकेशंस पर फिल्माए जाएंगे। शूटिंग में शामिल होने वाले सभी कलाकारों और तकनीशियनों का कोरोना टेस्ट एक बार फिर से हो चुका है।

हाई लेवल की सिक्यूरिटी का इंतजाम

हाई लेवल की सिक्यूरिटी का इंतजाम

रूस, तुर्की, ऑस्ट्रिया और मुंबई में शूटिंग करने के बाद, सलमान और कैटरीना दिल्ली के रियल लोकेशंस पर शूटिंग करेंगे। शूटिंग की सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साथ ही फिल्म की सीक्रेसी को बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने हाई लेवल की सिक्यूरिटी का इंतजाम भी किया है।

रिलीज डेट!

रिलीज डेट!

फिलहाल टाइगर 3 के रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है, लेकिन 2022 के अंत तक इसके रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें, यह शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' के बाद ही रिलीज होगी क्योंकि पठान के क्लाईमैक्स से टाइगर के शुरुआत को जोड़ा जाएगा।

इमरान हाशमी बनेंगे दमदार विलेन

इमरान हाशमी बनेंगे दमदार विलेन

टाइगर 3 में सलमान- कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी होंगे, जिनके किरदार की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म के लिए इमरान ने अपनी बॉडी ट्रांसफार्मेशन दिखाया है। फिल्म में वो मुख्य विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं।

बिग बजट एक्शन फिल्म

बिग बजट एक्शन फिल्म

टाइगर फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्मों- एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है.. ने अपने लोकेशंस के लिए काफी तारीफें बटोरी थी। वहीं, अब टाइगर 3 की शूटिंग और भी बड़े स्तर पर की गई है। फिल्म के एक्शन सीन्स को लेकर भी काफी चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X