गजल को गूंगी करके गजल सम्राट पंचत्त्व में विलीन

अपनी मखमली आवाज से लोगों की धड़कनों में बसने वाले जगजीत सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां पहुंची। लंबे समय तक जगजीत सिंह के साथी रहे गीतकार जावेद अख्तर ने भावुक होकर कहा कि जगजीत सिंह के जाने से आज गजल गूंगी हो गयी है। अब शायद ही उसे कभी आवाज मिले। जिंदगी के फलसफों को अपने मधुर संगीत और आवाज से बयां करने वाले जगजीत सिंह हमेशा लोगों के दिलों में धड़कते रहेगें।
मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि आज भले ही वो हमारे बीच में नहीं है लेकिन वो संगीत के माध्यम से हमेशा हमारे पास रहेगें। खुदा उनकी आत्मा को शांति और उनकी पत्नी को इस गम से लड़ने का हौसला दें। आपको बता दें कि जगजीत सिंह का दक्षिणी मुंबई में स्थित फ्लैट अब बहुत जल्द बिकने वाला है। इस फ्लैट में मौजूद जगजीत सिंह की चीजें भी आम लोगों के लिए नीलाम होगी।


Click it and Unblock the Notifications











