निधन से 2 दिन पहले पिता का गाना गा रही थीं लता मंगेशकर, नहीं पूरा कर पाईं अपना आखिरी वादा !
92 साल की उम्र में लता मंगेशकर के निधन से सिनेमा और संगीत को बड़ा नुकसान हुआ है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जगह हमेशा खाली रहेगी। संगीत से लता मंगेशकर का प्रेम और जुड़ाव बचपन से था। आखिरी समय तक लता मंगेशकर ने संगीत की धुन को अपने मन में बसाया है।
साथ ही लता मंगेशकर के दुनिया से अलविदा होने के बाद उनका संगीत से जुड़ा एक वादा भी अधूरा रह गया है। कोरोना वायरस से पीड़ित और निमोनिया होने के बाद लता मंगेशकर बीते एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। आईसीयू में लता मंगेशकर को डॅाक्टरों की निगरानी में रखा गया। वहीं अब यह जानकारी सामने आयी है कि लता मंगेशकर अपने अंतिम दिनों में क्या कर रही थीं?

वॅाइसओवर कलाकार हरीश भिमानी के जरिए इसका खुलासा हुआ है। लता मंगशकर के भाई हद्यनाथ मंगेशकर ने यह जानकारी हरीश भिमानी के साथ साझा की। लता मंगेशकर को अपने आखिरी समय में पिता दीनानाथ मंगेशकर की याद आ रही थी। जो कि एक गायक थे। लता मंगेशकर अपने पिता को गुरु मानती थीं। जब लता मंगेशकर 13 साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया।

आखिरी दिनों में पिता को किया याद, मंगवाया ईयरफोन
ऐसे में पिता की याद और संगीत का साथ उनके लिए अस्पताल में भी बना रहा था।लता ने अस्पताल में ईयरफोन मंगवाया था। साथ ही अपने पिता की पुरानी रिकॅाडिंग्स को मंगवाकर अस्पताल में सुना करती थीं। लता मंगेशकर पिता की आवज सुन उनके साथ उसे गाने की भी कोशिश कर रही थीं।

मास्क हटाकर गाना गाया करती थीं।
अपने निधन से दो दिन पहले लता मंगेशकर ने अस्पताल में ईयरफोन घर से मंगवाया। यहां तक कि डॅाक्टरों ने उन्हें मास्क मुंह पर से हटाने के लिए मना किया था। लेकिन वह मास्क हटाकर गाना गाया करती थीं। दूसरी तरफ फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने मीडिया से बताया कि लता मंगेशकर ने पिछले साल मार्च में उनकी आगानी फिल्म कश्मीर फाइल्स के लिए एक गाना रिकॅार्ड करने के लिए हामी भरी।

कश्मीर फाइल्स के लिए किया था वादा
विवेक ने कहा कि कश्मीर फाइल्स में कोई गाना नहीं है। कश्मीर पंडितों को एक श्रद्धांजलि है यह फिल्म। मैं चाहता था कि कश्मीर सिंगर का एक लोकगीत है जिसे लता दीदी गाएं। लता दीदी ने फिल्मों के लिए गाना बंद कर दिया था। मैंने उनसे गुजारिश की थी।

लता मंगेशकर का यह होता आखिरी गाना!
पल्लवी जोशी यानी कि विवेक की पत्नी के लता मंगेशकर काफी करीब थीं। इस वजह से उन्होंने गाने के लिए हामी भर दी। कोविड खत्म होने के बाद हम इस गाने को रिकॅार्ड करना चाहते थे। हम लोग इसका इंतजार कर रहे थे। अब ऐसा कभी नहीं होगा। यह गाना हमारे लिए एक सपना ही रह गया।


Click it and Unblock the Notifications