'वैलेंटाइन डे पर महेश से कोई अपेक्षा नहीं'

By Bbc
'वैलेंटाइन डे पर महेश से कोई अपेक्षा नहीं'

लारा कहती हैं कि वो और मंगेतर महेश भूपति वैलेंटाइन डे पर साथ-साथ नहीं होंगे.

लारा दत्ता जहां भी जाती हैं तो उनसे उनके मंगेतर टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के बारे में ज़रूर सवाल किए जाते हैं.

मुंबई में जब वो एक ब्रांड के प्रमोशन के मौके पर पहुंची तो उनसे पूछा गया कि वैलेंटाइन डे पर उनके क्या प्लान हैं. इस पर लारा बोलीं, "उस दौरान महेश टेनिस खेलने में व्यस्त होंगे. इसी वजह से मेरी उस दिन महेश से कोई अपेक्षा नहीं है. मैं भी अपने काम में मसरूफ़ रहूंगी."

लारा ने हाल ही में योग पर आधारित डीवीडी लॉन्च की है.

जब उनसे उनकी हाल ही में लॉन्च की गई योग पर आधारित डीवीडी के बारे में ये पूछा गया कि बिपाशा बसु भी इससे पहले ऐसी ही डीवीडी ला चुकी हैं. उनकी डीवीडी किस तरह से अलग होगी. इस पर लारा ने जवाब दिया, "मेरी डीवीडी में योग होगा. इसमें फ़िट रहने के और मानसिक तनाव दूर करने के तरीके बताए गए हैं. बिपाशा की डीवीडी तो योग के बारे में थी ही नहीं."

लारा ख़ुद अपने आपको कैसे फ़िट रखती हैं. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं सुबह जल्द उठकर वर्क आउट करती हूं. फिर मैं नाश्ता लेती हूं. मैं आलू के परांठे जैसी चीजों से दूर ही रहती हूं. मैं पौष्टिक नाश्ते में यकीन रखती हूं."

लारा ने कहा कि वो सप्ताह में 3-4 दिन योग ज़रूर करती हैं. उन्होंने बताया कि उनकी वजह से उनके मंगेतर महेश भूपति भी योग करने लगे हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X