लारा दत्ता और महेश भूपति ने सगाई की

भूपति ने अपने ट्विटर संदेश में लिखा, "लारा और मैंने पिछले हफ़्ते न्यूयॉर्क में सगाई कर ली."जैसे ही महेश भूपति ने यह संदेश जारी किया, उनके प्रशंसकों के बधाई संदेश का ताँता लग गया.मिस इंडिया रह चुकी खूबसूरत अभिनेत्री लारा दत्ता ने हाउस फुल, भागमभाग, झूम बराबर झूम, ब्लू और पार्टनर जैसी चर्चित फ़िल्मों में काम किया है.
महेश भूपति और लारा दत्ता के बीच संबंधों की ख़बर मीडिया में काफ़ी दिनों से चर्चा में थी. हालांकि दोनों ही इन ख़बरों को ख़ारिज करते रहे थे.उल्लेखनीय है कि हाल ही में महेश भूपति ने अपनी पत्नी श्वेता जयशंकर को तलाक़ दिया है.


Click it and Unblock the Notifications