अक्षय कुमार की बेल बॉटम में लारा दत्ता निभाएंगी इस महिला प्रधानमंत्री का किरदार? दमदार खबर!
सुपरस्टार अक्षय कुमार और वाणी कपूर स्टारर फिल्म बेल बॉटम का आधिकारिक ऐलान हाल ही में हुआ था और इस फिल्म के सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हुए हैं। अक्षय कुमार इस समय कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और कुछ समय बाद उनकी फिल्म लक्ष्मी बम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। बेल बॉटम की अगर बात करें तो इस समय फिल्म की दूसरी अभिनेत्री यानि लारा दत्ता को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है और वो है उनके किरदार का खुलासा है।
पता चला है कि इस फिल्म में लारा दत्त एक महिला प्रधानंत्री के रोल में नजर आने वाली हैं जोकि भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी से प्रेरित होगा। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों से खबर काफी तेजी से चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार समेत लगभग सभी सितारे काफी अलग तरह की भूमिका में नजर आने वाले हैं और अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले हैं।
साउथ के इस सुपरस्टार के फैंस ने रामगोपाल वर्मा के ऑफिस पर किया हमला- जानिए क्या है पूरा मामला


Click it and Unblock the Notifications