कॉमेडी से भरी है लारा दत्ता की 'हाउसफुल'

By Jaya Nigam

Lara Dutta
बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने हर तरह की फिल्मों में काम किया है लेकिन हास्यप्रधान फिल्में उन्हें ज्यादा पसंद हैं। अब वह एक और हास्यप्रधान फिल्म 'हाउसफुल' में नजर आएंगी। 'हाउसफुल' में लारा के अलावा बोमन ईरानी, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख, अर्जुन रामपाल और जिया खान ने अभिनय किया है।

लारा के मुताबिक "हाउसफुल की पटकथा में कसाव है। लेकिन अगर आप भ्रम की वजह से कहानी नहीं समझ पाते तो आपको फिल्म समझने में परेशानी होगी। यह एक बड़ी मनोरंजक फिल्म है जिसमें उम्दा हास्य के साथ उम्दा संगीत भी है। हमें उम्मीद है कि हम लोगों का मनोरंजन कर सकेंगे।"

साजिद खान के निर्देशन में बनी 'हाउसफुल' की कहानी अक्षय कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है। अक्षय का विश्वास है कि यदि उसे सच्चा प्यार मिल जाए तो उसका दुर्भाग्य दूर हो सकता है। प्यार की तलाश में उसके द्वारा बोले गए एक झूठ के बाद उसे कई झूठ बोलने पड़ते हैं और इस सब में कई अलग-अलग लोग एक ही जगह पर आ मिलते हैं। इससे और अधिक भ्रम की स्थिति पैदा होती है और परिणामस्वरूप बहुत अधिक अव्यवस्था हो जाती है।

लारा कहती हैं, "इस फिल्म में एक ही घर होता है, जो लोगों से पूरी तरह भरा होता है। एक व्यक्ति की तीन पत्नियां और बच्चे हैं। इन पत्नियों के साथ भी कुछ जटिलताएं हैं। एक ऐसा समय भी आता है जिसमें परिवार के सभी सदस्य साथ होते हैं और भ्रम दूर होता है। फिल्म की कहानी यही है।" लारा इससे पहले 'भागम भाग', 'पार्टनर' और 'डू नॉट डिस्टर्ब' जैसी हास्यप्रधान फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X