रियल हीरो को रील हीरो बनाना चाहती हैं लारा

ब्रह्मांड सुंदरी लारा दत्ता की दिली तमन्ना है कि वो अपने हमसफर और शटल चैंपयिन महेश भूपति को पर्दे पर देखें। लारा ने कहा कि वो चाहती हैं कि महेश हीरो बनें लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। लारा ने कहा कि वो फिल्मों से दूर नहीं हुई है लेकिन हां कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है क्योंकि उनकी बेटी साइरा अभी काफी छोटी है।

मालूम हो कि लारा और भूपति ने इस वर्ष फरवरी 2011 में शादी की थी। भूपति से मुलाकात से पहले लारा और मॉडल केली दोरजी के बीच सात साल तक सम्बंध रहा था। और लारा भी भूपति की दूसरी पत्नी हैं।

फिल्म अंदाज से बॉलीवुड मे कदम रखने वाली लारा की 'नो एंट्री', 'काल', 'पार्टनर', 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में काम किया है। लारा ने चलो दिल्ली नाम की फिल्म की निर्माता भी रही हैं। जिसमें उनके और उमके पति महेश भूपति का पैसा लगा था।

हाल ही में गुड़गांव के एक सम्मेलन में लारा दत्ता ने यह कहकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था किभ्रष्टाचार को चुटकी में नहीं मिटाया जा सकता, इसके लिए हर भारतीय को एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा और एक नियम बनाकर काम करना होगा

'चलो दिल्ली' से निर्माता बनीं लारा दत्ता ने कहा कि आज एक बार फिर से महिलाओं को केन्द्र में रखकर फिल्में बनने लगी हैं, लेकिन इससे यह नहीं माना जा सकता है कि महिला प्रधान फिल्मों का दौर लौट आया है। हमें इसके लिए सार्थक प्रयास करने होंगे। लारा ने कहा कि वो बहुत जल्द एक नई कहानी के साथ लोगों के बीच होंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X