रात को 12 बजे के बाद सलमान खान मुझे फोन करते हैं, वो तभी उठते हैं- लारा दत्ता ने खोला राज
बॅालीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया है। फिलहाल लारा दत्ता केवल चुनिंदा प्रोजेक्ट पर ही काम कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने सलमान खान और अक्षय कुमार से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। एक इंटरव्यू के दौरान लारा दत्ता ने अक्षय कुमार और सलमान खान की ऐसी आदतों का जिक्र किया है जो उनके फैंस के लिए जानना जरूरी है।
सलमान खान के साथ लारा दत्ता की पर्दे के पीछे की भी दोस्ती अच्छी है। लारा दत्ता ने सलमान खान की एक आदत का जिक्र किया है। लारा दत्ता ने अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान यह खुलासा किया कि सलमान आज भी रात को 12 बजे एक्ट्रेस को कॉल करते हैं।

लारा दत्ता ने बताया कि आज भी सलमान खान रात को 12 बजे के बाद आधी रात को मुझे कॉल करते हैं। सलमान खान उसी समय पर उठते हैं। वही समय होता है जब मैं सलमान का कॉल रिसीव करती हूं।

लारा दत्ता ने खोला अक्षय कुमार का राज
लारा दत्ता ने अक्षय कुमार को लेकर बोला कि वह अभी भी बाकी सभी से सुबह जल्दी उठ जाते हैं। लारा दत्ता ने बोला कि सलमान खान और अक्षय कुमार की यह दोनों आदतें हैं जो कि सालों से नहीं बदली है। याद दिला दें कि लारा दत्ता ने साल 2003 में अक्षय कुमार के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी।

2021 में बेलबाटम फिल्म
अंदाज फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लारा दत्ता ने अपना डेब्यू किया था। दोनों एक साथ साल 2021 में बेलबाटम फिल्म में भी नजर आए थे। जहां पर लारा दत्ता के लुक की जमकर तारीफ हुई थी। इस फिल्म में लारा दत्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री लारा दत्ता की भूमिका निभाई थी।

सलमान खान के साथ लारा दत्ता ने नो एंट्री में किया काम
सलमान खान के साथ लारा दत्ता ने नो एंट्री और पार्टनर जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। साल 2006 में संजय दत्त के साथ जिंदा फिल्म में काम कर चुकीं लारा दत्ता ने संजू बाबा के बारे में बताया कि जब भी वो आपसे मिलेंगे वो शर्माएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











