कौन है ये हिंदू एक्ट्रेस जो ईरान-इजराइल जंग के दौरान मुस्लिम देश में फंसी, दर्द बयां करते हुए रो पड़ी हसीना

Bollywood Actress Stuck during War: ईरान लगातार मुस्लिम देशों को टारगेट करते अमेरिका के सैन्य ठिकानों को तबाह कर रहा है। इस लिस्ट में दुबई भी शामिल है जहां पर लगातार हमले हो रहे हैं। बता दें कि इस युद्ध के दौरान इंडिया से दुबई और दुबई से इंडिया की सारी फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं हैं जिसके कारण लोग फंसे हैं।

Bollywood Actress

इस वक्त एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है जो कि दुबई में है और इस युद्ध की वजह से इंडिया वापस नहीं आ पा रही है। इस दौरान ये हसीना अकेली नहीं है बल्कि उनके साथ उनकी बेटी भी है। मिस यूनिवर्स रह चुकी इस एक्ट्रेस ने अपनी बात वीडियो को जरिए दुनिया के सामने रखी है और जो कुछ भी कहा वो सबको जानना चाहिए।

कौन है वो एक्ट्रेस जो दुबई में फंसी

सबसे पहले आपको बता दें कि ईरान के साथ इजराइल-अमेरिका की जंग के दौरान अभिनेत्री लारा दत्ता दुबई में अपनी बेटी के साथ फंसी हैं और उन्होने एक वीडियो पोस्ट कर कई बातें की हैं। लारा दत्ता ने कहा, ''हम दुबई में है इस इजराइल ईरान जंग के बीच। दुबई यानि यूएई 3 साल से मेरा घर है और मैने यहां काफी वक्त गुजारा है। मैं 28 को दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थी और उस दौरान मैने वहां धमाकों की अवाजें सुनी। कुछ मिसाइलों को मार गिराया गया लेकिन मैं झूठ नहीं बोलूंगी कि वो टेंशन वाले दिन थे। मैं अपनी बेटी के साथ हूं लेकिन मेरे पति काम के सिलसिले में यहां नहीं हैं। हम घबराए हैं और ये काफी डरावना है क्योंकि फाइटर जेट्स उड़ रहे हैं लेकिन मैं असुरक्षित नहीं महसूस कर रही हूं। यूएई की सरकार ने सभी के लिए काफी अच्छा काम किया है और ये मैं कह सकती हूं। लेकिन हम फ्लाइट्स देख रहे हैं कि वापस मुंबई आ सकें।''

लारा दत्ता ये बातें बताते हुए इमोशनल हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं। इससे पता चलता है कि वो काफी डरी हुई हैं। हालांकि वो ऐसा दिखा रहीं थीं कि हम सुरक्षित हैं।

लगातार जारी है जंग

ईरान और इजराइल के बीच जंग लगातार जारी है और बीते कुछ दिनों में दोनों ने एक दूसरे को काफी नुकसान पहुंचाया है। ईरान के सुप्रील लीडर खामेनेई को मार दिया गया और स्कूल पर इजराइल ने हमला किया था। फिलहाल आप देखिए लारा दत्ता का ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: lara dutta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X