लारा दत्ता ने शेयर की मिस यूनिवर्स Pics -20 साल से कोई नहीं तोड़ पाया मिस यूनिवर्स का ये रिकॉर्ड
लारा दत्ता, साल 2000 में मिस यूनिवर्स का क्राउन भारत लेकर आई थीं और तब से अब तक वो भारत की आखिरी मिस यूनिवर्स थीं। इस बात को 20 साल हो चुके हैं और लारा दत्ता ने उन दिनों को याद करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
ये साल भारत के लिए कई मायनों में खास था। और लारा दत्ता से इस प्रतियोगिता में पूछे जाने वाले सवाल भी बेहद खास थे। उनसे एक राउंड में भारत की महिला नेताओं और पुरूष नेताओं के बारे में पूछा गया था। उनसे पूछा गया कि दोनों में क्या और कितना अंतर है। लारा के जवाब ने सबका दिल जीत लिया था।

लारा का कहना था - भारत की महिला नेताओं में एक तरह की संवेदनशीलता है जो पुरूष नेताओं में नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा - भारतीय महिलाएं बहुत ज़्यादा मज़बूत होती हैं और उनमें से जो शिक्षित हैं वो बेहतरीन स्तर पर शिक्षित हैं।
जानिए लारा दत्ता की मिस यूनिवर्स बनने की दिलचस्प कहानी, उनका आखिरी सवाल और कैसे मिस इंडिया में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को मात दी -


Click it and Unblock the Notifications











