..................... Lara Dutta shared this post on completion of 17 years of Salman Khan starrer No Entry! सलमान खान स्टारर नो एंट्री के 17 साल पूरे होने पर लारा दत्ता ने साझा किया ये पोस्ट! - Hindi Filmibeat

सलमान खान स्टारर नो एंट्री के 17 साल पूरे होने पर लारा दत्ता ने साझा किया ये पोस्ट!

By Filmibeat Desk

अनीस बज्मी की कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर मूवी नो एंट्री (No Entry) ने शुक्रवार को अपने बेमिसाल 17 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म और दर्शकों के बीच आज भी इसकी दिलचस्पी बरकरार है। शानदार निर्देशन, शानदार अभिनय, दमदार डायलॉग्स और प्रभावी सिनेमैटोग्राफी के अलावा नो एंट्री मूवी का एक प्रमुख आकर्षण एक्ट्रेस लारा दत्ता के किरदार "काजल" की बेहतरीन कास्टिंग है।

'नो एंट्री' के 17 साल पूरे होने पर लारा दत्ता ने स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफार्म, कू ऐप पर अपने फैंस के लिए एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया है।

no entry, lara dutta, salman khan, नो एंट्री, लारा दत्ता, सलमान खान

लारा दत्ता हुई इमोशनल

बेहतरीन अदाकारा लारा दत्ता ने फिल्म नो एंट्री के 17 साल पूरे होने पर अपने फैंस के लिए एक इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि ये फिल्म और उनका निभाया हुआ काजल का रोल उनके लिए बेहद ख़ास है और बहुत ही दिल के करीब भी है। बतौर एक्ट्रेस यह उनकी पहली कॉमेडी फिल्म भी थी।

#boney.kapoor #aneesbazmee #anilskapoor #salmankhan #eshadeol #celinajaitley #fardeenkhan #bipashabasu #NOENTRY बता दें, इस फिल्म में लारा दत्ता के साथ बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सलमान खान, फरदीन खान, अनिल कपूर, ईशा देओल, बिपाशा बसु, बोमन ईरानी ने भी स्क्रीन शेयर किया था। और इस फिल्म के हिट होने के बाद लारा दत्ता के पास कई बिग बैनर वाले कॉमेडी रोल के ऑफर भी आए और कई फिल्मों का वह हिस्सा भी रही हैं।

नो एंट्री का आ रहा है सीक्वल

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इवेंट में सलमान और इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनीस ने बताया था कि नो एंट्री का सीक्वल जल्द बनने जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग वह जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इसी के साथ साथ बताया जा रहा है कि सलमान इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड और सीरियस भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X